फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली के तीन विद्यार्थियों ने बॉक्सिंग में जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
नोगली स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते हुए| स्रोत:स्कूल प्रबंधन - फोटो : credit
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली के तीन विद्यार्थियों ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किए। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिमला के लालपानी में आयोजित अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्र आर्यन, रियांश नेगी और हार्दिक शर्मा ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने विजेता खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित कर बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें