फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा की तीन सड़कों का होगा कायाकल्प, बागवानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात : धनाल-ढंडी-नौटोर, खोलवी और शेलग से देवजुब्बड़ सड़क का होगा सुधारीकरण
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग 7.93 करोड़ की लागत से तीनों सड़कों की बदलेगा सूरत
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पर्यटन नगरी नारकंडा के सेब बहुल क्षेत्र के बागवानों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग क्षेत्र की तीन सड़कों का जल्द कायाकल्प करेगा। क्षेत्र के ग्रामीण, किसान-बागवान वर्षों से खस्ताहाल तीन सड़कों की मार झेल रहे हैं। खासकर, सेब सीजन के दौरान खस्ताहाल सड़कों बागवानों को आर्थिक मार पहुंचाती हैं। लोक निर्माण विभाग करीब 7.93 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों को दुरुस्त करेगा। जिला शिमला के पर्यटन स्थल नारकंडा के तहत आने वालीं पंचायतों को जोड़ने वाली तीन सड़कों की हालत खस्ता है। क्षेत्र धनाल-ढंडी-नौटोर, खोलवी और शेलग से देवजुब्बड़ सड़क की कहालत बेहद खराब है। सेब सीजन के दौरान हर वर्ष बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाना चुनौतियों भरा बना रहता है। ग्रामीण लंबे अरसे से सड़क की हालत सुधारने की मांग उठा रहे हैं, जो अब जल्द ही पूरी होगी। लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों को जल्द दुरुस्त करेगा। 2.12 किलोमीटर लंबी धनाल-ढंडी-नौटोर सड़क पर 2.79 करोड़, 2.12 किलोमीटर लंबी खोलवी सड़क पर 2.52 करोड़ रुपये और करीब दो किलोमीटर लंबी शेलग से देवजुब्बड़ सड़क पर 2.60 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। लोक निर्माण विभाग इन दिनों टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण करने में जुटा हुआ है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर विभाग सड़कों के सुधारीकरण का कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें