फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल-नावर-कोटखाई में तीन सड़कें सभी वाहनों के लिए पास

विज्ञापन
डोलीधार-जैल संपर्क सड़क पर बस रवाना करते एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी
विज्ञापन
थरोला-पुजैई, डोलीधार-जैल व कशैंडा संपर्क सड़कों की हुई पासिंग
विज्ञापन

रोहड़ू। जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को तीन सड़कों की सफल पासिंग हुई। कोटखाई उपमंडल के तहत थरोला पंचायत की थरोला-पुजैई संपर्क सड़क, जुब्बल उपमंडल के तहत मंढोल गांव की डोलीधार-जैल संपर्क सड़क और सारी पंचायत की कशैडा संपर्क सड़क सभी वाहनों के लिए पास कर दी गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि इन सड़कों से आवागमन को गति मिलेगी। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और कृषि आधारित आजीविका को भी मजबूती प्राप्त होगी। तीनों सड़कें केवल भौगोलिक जुड़ाव का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव और आर्थिक सशक्तीकरण का सेतु बनेंगी। थरोला, मंढोल और सारी पंचायत की जनता व लाभार्थियों ने सड़कों की सफलतापूर्वक पासिंग के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यशवंत जस्टा उपाध्यक्ष पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई, गुरमीत सिंह नेगी, एसडीएम, कलम सिंह चौहान नायाब तहसीलदार कोटखाई, हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी, जोगिंदर सिंह प्रधान ग्राम पंचायत थरोला, चंदर रांगटा प्रधान ग्राम पंचायत मंढोल, अनु रांगटा प्रधान ग्राम पंचायत सारी, फेमुदीन उप-प्रधान ग्राम पंचायत सारी, सुरेश चौहान कांग्रेस पार्टी थरोला के जोन प्रभारी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेंद्र चौहान, सोहन लाल चौहान व लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें