रोहड़ू। जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को तीन नए संपर्क मार्गों की सफल पासिंग हुई। विभाग के अधिकारियों ने सड़कों का निरीक्षण किया। इसके बाद बढ़ाल पंचायत की प्राइमरी स्कूल बनाना-पनेसरीधार सड़क, बटाड़गलु-पनेसरीधार सड़क और बरथाटा पंचायत की ड़डोट से गांव सुंटा को जोड़ने वाली सड़क को वाहनों के लिए पास किया। बढ़ाल पंचायत और बरथाटा पंचायत के लोगों ने कहा कि सड़कों की सफल पासिंग ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सेब बहुल क्षेत्र में ये सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी। इसके लिए ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर गुरमीत नेगी एसडीएम जुब्बल, कुलदीप पिरटा, गोपाल ठाकुर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग मंडल जुब्बल, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।