रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर जिले में तीन पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्टता प्रमाणपत्र श्रेणी-एक प्रदान किए गए। यह सम्मान पुलिस महानिदेशक ने प्रदत्त किए। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने इन प्रमाणपत्रों को प्रदान किया। उन्होंने उप निरीक्षक दलजीत सिंह, जो पुलिस थाना भावानगर के थाना प्रभारी हैं, को सम्मानित किया गया। पुलिस थाना रिकांगपिओ से आरक्षी मनोहर लाल और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत आरक्षी अभिषेक कुमार नेगी को सम्मानित किया। इन सभी पुलिसकर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिला है।