फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर विधानसभा की तीन पंचायतें चुनीं निर्विरोध

विज्ञापन
रामपुर की बधाल पंचायत में किना देवी सोनी बनी निर्विरोध प्रधान। संवाद
विज्ञापन
दुर्गम पंचायत कूट, बधाल और शोली के ग्रामीणों ने दिया सशक्त लोकतंत्र निर्माण का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल तीन पंचायतें निर्विरोध चुनकर आई हैं। उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की कूट, बधाल और ननखड़ी की शोली पंचायत में जनप्रतिनिधियों का निर्विरोध चयन हुआ है। शुक्रवार को चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। कई पंचायतों में निर्विरोध जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर बैठकें हुईं और ग्रामीणों ने चुने जाने वाले उम्मीदवारों को लेकर अपनी-अपनी राय दी। हालांकि, रामपुर और ननखड़ी की 57 पंचायतों में से केवल तीन ही पंचायतों में जनता की आपसी राय बनी। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनी पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों का चयन किया। कूट पंचायत के ग्रामीणों ने एकमत होकर सुषमा देवी को प्रधान की कमान सौंपी। विक्रम सिंह को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा सीमा रानी, राजेश कुमार, संतोष कुमारी, राधा देवी और यशवंत सिंह को वार्ड सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं, ननखड़ी की शोली पंचायत में भी ग्रामीणों ने सशक्त लोकतंत्र निर्माण में अपना सहयोग देते हुए सर्वसम्मति से हिंऊ दासी को प्रधान चुना। प्रदीप चंद को उप प्रधान चुना गया है। इनके अलावा बिट्टू, शकुंतला, सोनिया, प्रियावती, महेंद्र, सुंदर सिंह और लता देवी को वार्ड सदस्य चुना गया। निर्विरोध जनप्रतिनिधि चुनने के बाद ग्रामीणों ने जश्न मनाया। अब इन पंचायतों को विकास के लिए सरकार से 25 लाख रुपये की मदद मिलेगी।

रामपुर की बधाल पंचायत में किना देवी सोनी बनी निर्विरोध प्रधान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें