फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में तीन सड़कें बनेंगी नई और तीन का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात : पीएमजीएसवाई-4 के तहत छह सड़कों के टेंडर आवंटित, 71 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

एक माह के भीतर सभी स्वीकृत सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होगा
हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। आनी विकास खंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के तहत छह सड़कों के टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, एक माह के भीतर इन सभी स्वीकृत सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। योजना के तहत आनी में तीन सड़कें नई बनेंगी और तीन सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। विभाग ने कुल नौ सड़कों के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए थे। इनमें से छह सड़कों के टेंडर सफलतापूर्वक आवंटित हो गए हैं। शेष तीन सड़कों के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया होगी। इन तीन सड़कों के लिए केवल एक-एक ठेकेदार ने ही बोली लगाई थी। नियमों के अनुसार किसी भी सड़क के टेंडर के लिए कम से कम दो ठेकेदारों की भागीदारी आवश्यक होती है। आवंटित छह सड़कों में से तीन नई बनाई जाएंगी। वहीं, तीन सड़कों का विस्तार किया जाएगा। प्रथम चरण में शमशर-पनेई, शमशर-चलौहन और तलुणा-निशानी सड़कें नई बनेंगी। द्वितीय चरण में चौंराधार-पनेऊ, खनाग-शुश और मुहान-मरेछ सड़कों को पक्का किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग आनी के सहायक अभियंता मनीष ने बताया कि टेंडर आवंटित होने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर सभी स्वीकृत सड़कों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। शमशर-पनेई, शमशर-चलौहन और चौंराधार-पनेऊ सड़कों के टेंडर एक ही ठेकेदार को मिले हैं। इन तीनों सड़कों पर 33 करोड़ रुपये का व्यय होगा। खनाग-शुश सड़क के उन्नयन पर 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुहान-मरेछ सड़क के लिए 5 करोड़ रुपये और तलुणा-निशानी सड़क के निर्माण पर 9 करोड़ रुपये का बजट है। कुल मिलाकर, इन छह परियोजनाओं पर 71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सभी सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत किया जा रहा है। इससे आनी क्षेत्र के दूरदराज के गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। कृषि उत्पादों के परिवहन में भी सुविधा होगी, जिससे किसानों और बागवानों को लाभ होगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी, जिससे विद्यार्थियों, बुजुर्गों और मरीजों को फायदा होगा। सहायक अभियंता मनीष ने बताया कि एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें