फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में चिट्टे तस्करी में तीन और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में चिट्टा तस्करी मामले में तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 दिसंबर एक युवक को ननखड़ी में 7 .12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इस युवके के पूछताछ के बाद तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी ननखड़ी के रहने वाले हैं। इन चारों आरोपियों का उक्त युवक के साथ लिंक और उसके बैंक खाते से पैसों का लेन-देन पाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ननखड़ी के जाहू, भवेरा गांव के 39 वर्षीय पवन मेहता, खुन्नी के गांव पनोली के 31 वर्षीय सूरज मेहता और खुन्नी के टप्रोग गांव के 24 वर्षीय प्रांशुल थंकुर और ननखड़ी निवासी 40 वर्षीय बलवंत मेहता शामिल है। पुलिस ने इन युवकों से पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस पुलिस ने चिट्टा तस्करी मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें