रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानम, पूह और रारंग में तीन कन्या छात्रावास बनने जा रहे हैं। इन छात्रावासों के लिए केंद्र सरकार ने आठ करोड़ 75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके लिए प्रांत महामंत्री भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश संतोष राज नेगी ने केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी जनजातीय समाज के हितों के लिए दूरगामी सोच के कारण किन्नौर में तीन कन्या छात्रावास बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किन्नौर में बनने वाले मार्केटिंग कांप्लेक्स के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने समस्या किन्नौर की ओर से प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। संवाद