फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव शुरू

विज्ञापन
कुमारसैन दरबार मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ऐतिहासिक दरबार मैदान कुमारसैन में बुधवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ हो गया। फाउंडेशन कुमारसैन की ओर से यह आयोजन करवाया जा रहा है। शुभारंभ समाजसेवी हरीश गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। पहले दिन स्थानीय विद्यालयों और पंचायत स्तर की टीमों के बीच वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन के मैच खेले गए। मैदान में युवाओं और दर्शकों का उत्साह देखने योग्य रहा। 30 अक्तूबर को सांस्कृतिक संध्या में विधायक कुलदीप सिंह राठौर और हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 31 अक्तूबर को समापन समारोह में समाजसेवी राजेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस अवसर पर मंदिर कमेटी मंढोली के भंडारी लालचंद खाची और उपप्रधान प्रदीप गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें