तकलेच में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद प्रगणक और सुपरवाइजर जनगणना सामग्री लेकर हुए रवाना।
तकलेच में लगाया तीन दिवसीय शिविर
रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में 39 प्रगणक और 6 सुपरवाइजरों को राज माता शांति देवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा ने की। शिविर में विशेष रूप से फील्ड ट्रेनर गोविंद शख्या और सुनील कुमार ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजर को जनगणना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया। इसमें उप तहसील प्रशासन तकलेच ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना के द्वितीय चरण के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान कर रवाना किया गया। अंतिम प्रशिक्षण के साथ ही नायब तहसीलदार ने सभी को जनगणना के कार्य के लिए उचित दिशा निर्देश देकर रवाना किया । इस कार्य के लिए उप तहसील कार्यालय तकलेच के कार्यालय कानूनगो गोविंद भारती, पटवारी अजय नेगी पटवारी, तकनीकी सहायक कविता, पटवारी सहायक माइकल धीमान, चेत राम और सुनील कुमार मौजूद रहे।