फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रंगोली और नारा लेखन से एड्स पर किया जागरूक

विज्ञापन
आनी कॉलेज में एड्स जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तैयार की रंगोली। संवाद
विज्ञापन
आनी कॉलेज में तीन दिवसीय एड्स जागरूकता कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में विश्व एड्स दिवस पर तीन दिवसीय एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रेड रिबन क्लब की ओर से साइंस सोसायटी और एनएसएस की दोनों इकाइयों के सहयोग से कार्यक्रम करवाया जा रहा है। पहले दिन रंगोली और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने रंगोली और नारा लेखन से एड्स से बचाव का संदेश दिया। रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार ने दो दिनों की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 1 और 2 दिसंबर को नुक्कड़ नाटक, एड्स जागरूकता रैली, रेड रिबन पिनिंग, रेड रिबन का मानव निर्माण, एड्स जागरूकता प्रश्नोत्तरी, भाषण, कविता प्रस्तुति और रील मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पाल ने अपने संदेश में कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस मौके पर साइंस सोसायटी के संयोजक डॉ. महेश्वर सिंह, रेड रिबन क्लब, एनएसएस की प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार, द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सीमा, प्रो. पुष्पा गुलेरिया और शोभा नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें