फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 7.5 तोला सोना, 51 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी मंडी और कुल्लू के रहने वाले, पहले भी कई चोरी की वारदात में संलिप्त
विज्ञापन

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रोहड़ू पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू में पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से चोरी हुए लगभग 7.5 तोला सोने के आभूषण और 51 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई चोरी की वारदात में संलिप्त रहे हैं। यह मामला 6 अप्रैल को पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज किया गया था। मामले की शिकायत टिक्कर तहसील के गांव खारला के एक व्यक्ति ने दी थी। शिकायतकर्ता के घर में दिन के समय अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रोहड़ू में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य वैज्ञानिक तरीकों का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मंडी जिले के 31 वर्षीय राहुल और 39 वर्षीय दीपक घई शामिल हैं। तीसरा आरोपी कुल्लू जिले का 30 वर्षीय मेहर चंद है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राहुल और मेहर चंद पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें