बारह भादों मेला क्षेत्र के आराध्य देव बूढा महादेव की रथ यात्रा में शामिल हुए नित्थर के हजारों लोग
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर के प्रसिद्ध मेलों की ऐतिहासिकता का प्रतीक 12 भादो मेला मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के आराध्य देवता बूढ़ा महादेव की रथयात्रा में हजारों लोगों ने शिरकत की। बूढ़ा महादेव की रथयात्रा कूपरदड़ से शुरू हुई और इसके बाद घरोली गांव से होते हुए मुख्य बाजार से होकर मंदिर तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने महादेव के दर्शन के लिए रथयात्रा में मौजूदगी दर्ज करवाई।
बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के प्रधान वीर सिंह ठाकुर ने बताया मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा ब्वॉयज रामपुर ने दमदार प्रस्तुति दी। इसमें एसजेवीएन लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट सुनील चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि विशेष अतिथि के तौर पर मैनेजर पटेल इंजीनियरिंग रविंद्र अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार, बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर और प्रधान ग्राम पंचायत देहरा सरोज बाला, उपप्रधान यशपाल कटोच शामिल हुए।