फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में जोगेश्वर महादेव और चवासी नाग का हुआ मधुर मिलन

विज्ञापन
दो दिवसीय रोवा मेले में देव मिलन के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
देव मिलन के हजारों ग्रामीण बने गवाह, रोवा मेले में शिरकत करने पहुंचे चवासी नाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)।
क्षेत्र के शिव मंदिर दलाश में जोगेश्वर महादेव और चवासी नाग देवता का मधुर देव मिलन हुआ। देव मिलन के इस आस्था रूपी संगम के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। दोनों देवताओं के मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और आस्था का केंद्र रहा। चवासी नाग देवता ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रोवा मेले में विशेष रूप से आमंत्रित हैं। चवासी नाग देवता 24 और 25 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय रोवा मेले में शिरकत करेंगे। देवता के आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास है। क्षेत्रवासी इसे देव परंपरा, आपसी सौहार्द और आस्था की अमूल्य धरोहर मानते हैं। देव मिलन ने एक बार फिर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया है। दलाश में हुए देव मिलन के साक्षी हजारों लोग बने। यह मिलन पहली बार हुआ, जोकि ऐतिहासिक मिलन रहा। चवासी नाग देवता दलाश क्षेत्र के साथ लगते रोवा मेले में शिरकत करने आए हैं। इसी बीच उनका दलाश क्षेत्र में जोगेश्वर महादेव से भी मिलन हुआ, जिसके साक्षी हजारों लोग बने। देव मिलन पर सैकड़ों लोगों ने आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की।

दो दिवसीय रोवा मेले में देव मिलन के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें