फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शूलिनी मेले में हजारों लोगों ने चखा भंडारे का प्रसाद

विज्ञापन
सोलन में आयोजित शूलिनी मेले के दौरान किन्नौर कल्याण संघ ने किया भंडारे का आयोजन। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर कल्याण समिति ने रविवार को शूलिनी मेले में विशाल भंडारा लगाया। इसमें किन्नौर जिले के विभिन्न गांव से सोलन में बसे लोगों ने अपना सहयोग दिया। किन्नौर कल्याण समिति अध्यक्ष नरघू रिनचिन नेगी और सचिव ठाकुर सिंह नेगी ने कहा कि शूलिनी मेले में करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने भंडारा चखा। कई सालों से शूलिनी मेले में भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। किन्नौर कल्याण समिति की ओर से किन्नौर के निवासियों के लिए शिमला, सोलन और चंडीगढ़ में विभिन्न कल्याण कार्य भी समय-समय पर किए जा रहे हैं। इस बार तोषिम कार्यक्रम के दौरान निशुल्क आंखों का उपचार भी किया गया। पढ़ाई में उत्कृष्ट और खेल जगत में नाम कमाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, ताकि किन्नौर के बच्चों को प्रोत्साहन मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें