फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय मेले में इस बार होगी मिस्टर रोहड़ू प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
16 अप्रैल को इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में होगी चयन प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में इस बार मिस्टर रोहड़ू प्रतियोगिता करवाई जा रही है। मेले में पहली बार यह प्रतियोगिता चिट्टा मुक्त और नशा मुक्त समाज विषय पर आधारित है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया वीरवार 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया और मुख्य कार्यक्रम का आयोजन इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में होगा। मिस्टर रोहड़ू प्रतियोगिता में जिला शिमला के ही 16 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी की लंबाई 5.7 फीट होनी अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 200 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया है। प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके लिए ड्रेस कोड ब्लू जींस और ब्लैक शर्ट रखी गई है। मिस्टर रोहड़ू प्रतियोगिता के विजेता को 31 हजार रुपये, उपविजेता को 21 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 11 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। रोहड़ू के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि मिस्टर रोहड़ू का मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही यह पहल केवल एक प्रतियोगिता न होकर एक जन जागरूकता अभियान है, जो युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा। सभी युवाओं से आग्रह है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें