रोहड़ू। पटसारी क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल को जुब्बल पुलिस ने कुड्डू के समीप से बरामद कर लिया है। पुलिस थाना जुब्बल में 26 अक्तूबर को मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में अभियोग संख्या 55/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया गया था। 25 और 26 अक्तूबर की मध्यरात्रि को पटसारी क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत मिली थी। चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश की। पुलिस के प्रयासों से मोटरसाइकिल को कुड्डू के समीप बरामद कर लिया गया।