रामपुर बुशहर। 22 केवी उच्च ताप लाइन नोगली से रामपुर और कोटला से रामपुर तक आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 5 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान नोगली, कलना, डकोलढ़, शिंगला, रामपुर बाजार, शीशमहल, कल्याणपुर, होटल नौ नभ हेरिटेज, खनेरी, झाकड़ी, रतनपुर, समेज और सनारसा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत बोर्ड रामपुर के सहायक अभियंता राजेश मुखिया ने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वे इस दौरान विभाग को सहयोग दें और आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद रामपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक स्थिर और गुणवत्तापूर्ण होगी।