फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 20 से पाटबंगला मैदान में होगा कला उत्सव का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभागियों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका, आकर्षक पुरस्कार से होंगे सम्मानित
विज्ञापन

आयोजन की तैयारियों में जुटी डीजे नेशन संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीजे नेशन संस्था की ओर से रामपुर के पाटबंगला मैदान में 20 दिसंबर से कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में प्रतिभागियों को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। उत्सव के सफल आयोजन को लेकर संस्था तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं, एक और दो जनवरी को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें नामी कलाकार धमाल मचााएंगे। डीजे नेशन संस्था के अध्यक्ष साहिल सागर ने कहा कि कला उत्सव 20 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक आयोजित हाेगा। रामपुर कॉलेज मैदान पाटबंगला में विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागी अपना हुनर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि लोक नृत्य प्रतियोगिता की विजेता टीम को 30 हजार, उपविजेता टीम को 20 हजार से नवाजा जाएगा। सांस्कृतिक पदयात्रा की विजेता टीम को 10 हजार, बैटल ऑफ बैंड्स कंपीटीशन की विजेता टीम को 30 हजार, उपविजेता टीम को 20 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा। गायन प्रतियोगिता की विजेता टीम को 20 हजार और उपविजेता टीम को 10 हजार टीम से नवाजा जाएगा। इसके अलावा कला उत्सव में वाद्य (एकल), भाषण, कविता, मेंहदी, रंगोली, चित्रकला, अप साइकिल कला, नृत्य प्रतियोगिता, नृत्य लड़ाई, मौलिक रचनाएं, रैप बैटल, बीट बॉक्सिंग, एकांकी नाटक और स्पॉट फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि सभी विजेताओं को नकद राशि और आकर्षक इनामों से नवाजा जाएगा। कहा कि एक और दो जनवरी 2025 को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें