फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 5 और 6 सितंबर को नौ घंटे बिजली बंद रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड ने रिकांगपिओ सहित आसपास के क्षेत्रों में 5 और 6 सितंबर को बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक नौ घंटे के लिए होगी। यह शटडाउन 22 केवी स्थानीय फीडर (पोवारी, पुराने और नए किन्नौर फीडर) पर किया जाएगा। बिजली बाधित होने का कारण टीएस नेगी सरकारी डिग्री कॉलेज रिकांगपिओ के पास से गुजरने वाली एचटी लाइन का स्थानांतरण है। मुख्य बाजार रिकांगपिओ, जिलाधिकारी कार्यालय, रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पोवारी, शोंगथांग, बारांग, शारबो और राल्ली गांव भी इस कटौती से प्रभावित होंगे। बोर्ड के अनुसार खराब मौसम होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा। बोर्ड ने जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें