फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की नई व्यवस्था में कई खामियां : उमेश नेगी

विज्ञापन
रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता करते पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष किन्नौर उमेश नेगी। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा सरकार तहत मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर कर रही है, जो देश के करोड़ों गरीबों, मजदूरों और किसानों की आजीविका का मुख्य आधार है। नई व्यवस्था में कई खामियां हैं। संसद से लेकर सड़क तक जन आंदोलन किया जाएगा। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर के पूर्व अध्यक्ष उमेश नेगी ने रिकांगपिओ में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उमेश नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार भगवान राम के नाम का सहारा लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। इस योजना के नाम में राम शब्द का उपयोग केवल वोट की राजनीति के लिए किया जा रहा है, जबकि असलियत में इसमें से काम की कानूनी गारंटी छीन ली गई है। उमेश नेगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मनरेगा को कमजोर करना संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) पर हमला है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इसी मनरेगा ने गरीबों का पेट भरा था और पलायन रोका था। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने मनरेगा पर अपने हमले बंद नहीं किए, तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन खड़ा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें