फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग विस क्षेत्र में गरीब और असहाय लोगों की नहीं हो रही सुनवाई : अमित मेहता

विज्ञापन
अमित मेहता एसडीएम ​ ठि योग को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
विज्ञापन
ठियोग के ग्रामीण इलाकों में चरमराई व्यवस्था को लेकर खोला मोर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग। विधानसभा क्षेत्र ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके अमित मेहता ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने उपमंडल ठियोग के ग्रामीण क्षेत्रों में चरमराई व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए हैं। साथ ही चेताया है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, वह मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। पूर्व चुनाव में प्रत्याशी रहे अमित मेहता ने सोमवार को एसडीएम ठियोग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों में गरीब और असहाय लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता की परेशानियों को लेकर वह हमेशा जंग लड़ते रहते हैं। सरोग गांव के बजोग गांव में पीने के पानी की किल्लत है, लेकिन विभाग के अधिकारी कुर्पण खड्ड पेयजल योजना के आने की दलील देते हैं या फिर वोल्टेज कम होने के बहाने बनाते हैं। अधिकारी जनता को सिर्फ उलझाने का कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सड़के हैं, लेकिन कई सड़कें पास नहीं हो पाई हैं। उन्होंने बताया कि शरमला पंचायत के क्लाटू गांव तक सिविल सप्लाई आती है, लेकिन गैस सिलिंडर नहीं पहुंचते और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्यार खड्ड से धानों पेयजल योजना में सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है और आज भी हमारे विधानसभा क्षेत्र में जो भूमिहीन लोग हैं, उनके बारे में भी कोई विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बारे कई बार लिखित रूप में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जवाब मांगा गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द इन समस्याओं का जवाब नहीं मिलता है, तो वह कोर्ट के जरिये लोगों को राहत दिलाएंगे। इस अवसर पर इनके साथ मुंडू पंचायत के केशव, मनोज, सरोग के हीरा नंद अत्री, शरमला से राकेश कालटा, प्रेम ,ठियोग से मुकुंद लाल के अलावा अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।



स्थानीय मुद्दों को वह स्वयं देखेंगे। सड़क को पास करने वाली बात पर सरकार को मेहता की शिकायत भेज दी जाएगी। - मुकेश शर्मा, एसडीएम ठियोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें