फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग पुलिस ने आठ घंटे में तलाशे तीन लापता नाबालिग, हरियाणा के पिंजौर में सकुशल मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ लगाने के लिए घर से निकले थे तीनों बच्चे, वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने दर्ज करवाई थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को पुलिस ने आठ घंटे के भीतर हरियाणा के पिंजौर क्षेत्र से सकुशल ढूंढ लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को ठियोग क्षेत्र के रहने वाले 14 से 15 वर्ष की आयु के तीन बच्चे शाम करीब छह बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकले थे। तीनों अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं। देर रात तक बच्चों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसके बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने पर एक अभिभावक ने पुलिस थाना ठियोग में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 16 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया और विभिन्न स्तरों पर जांच तेज कर दी। पुलिस टीम के समन्वित प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के चलते तीनों बच्चों को हरियाणा के पिंजौर क्षेत्र में गांव घाटीवाला (बिटना) बाईपास स्थित शिवलोत्री मंदिर के समीप टिपरा से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों बच्चे बिना परिजनों को बताए घूमने के लिए घर से निकले थे। फिलहाल, तीनों बच्चे सुरक्षित हैं और पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है। ठियोग पुलिस की तत्परता से आठ घंटे के भीतर बच्चों का पता लगने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें