फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधायक कुलदीप राठौर ने कुमारसैन क्षेत्र में सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुन रहे है लोगों की समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जदूण पंचायत, सिहल पंचायत और नारकंडा पंचायत में शुक्रवार को एआईसी प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा भी किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस ग्रामीण शिमला के अध्यक्ष अतुल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारकंडा पार्किग में पर्यटन व्यवासाय को बढावा देने के लिए 130 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग बनाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें जो बरसात के समय खराब हो गई उन्हें जल्द युद्वस्तर पर दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे कुमारसैन क्षेत्र की वे सभी पंचायतों का दौरा करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं का मौके पर निपटारा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें