फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग अस्पताल में लगातार बढ़ रहे बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र में बुखार के मरीजों की एकाएक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इन मरीजों में स्क्रब टायफस, डेंगू या किसी अन्य बीमारी के लक्षण नहींं पाए गए हैं। बारिश में भीगने और तापमान में बदलाव के कारण बुखार आना आम बात हो गई है। सिविल अस्पताल में रोजाना करीब 400 मरीज अपनी जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या सौ के बराबर है। बरसात के कारण गंदा और संक्रमित पानी के कारण बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर मरीजों को उपचार के लिए भर्ती करने, दवाइयां देने के बाद अस्पताल से घर भेज रहे हैं। रोगियों को पानी उबाल कर पीने के सख्त हिदायत दी जा रही है। सिविल अस्पताल के चिकित्सक जितेंद्र ने बताया कि पिछले 15 दिनों से बुखार के रोगियों की संख्या में तेजी आई है। मौसम और तापमान में बदलाव इसका मुख्य कारण है। बुखार से बचने के लिए लोग पानी को उबाल पिएं। साथ ही फल और पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें