फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीन मामलों में पुलिस ने पकड़ा 59.52 चिट्टा और 23.88 ग्राम अफीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर चार लोगों को चिट्टा और अफीम के साथ दबोचा है। इसमें 59.52 चिट्टा और 23.88 ग्राम अफीम बरामद की गई है। नशे की खेप के साथ पकड़े गए सभी आरोपियों को गिरफ्ताकर कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को पुलिस का दल ठियोग में गश्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उत्तराखंड के टनकपुर निवासी कमल शर्मा आचार्य (44) से पूछताछ की। इस दौरान वह घबरा गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 55 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दूसरा मामला संधू पंचायत का है, जहां पुलिस ने आरोपी मोहन लाल से 23.88 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। तीसरे मामले में पुलिस चौकी फागू के तहत भेखलटी मशोबरा-सड़क पर गश्त के दौरान एक कार में सवार दो युवकों से 4.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपियों की पहचान केलवी पंचायत निवासी हरीश वर्मा और अंकित के रूप में हुई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें