फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थैली-चकटी पंचायत को मिला नया भवन

विज्ञापन
थैली-चकटी पंचायत के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते विधायक नंदलाल।संवाद
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की थैली-चकटी पंचायत को नया भवन मिल गया है। सोमवार को नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल ने किया। उन्होंने करीब 33 लाख रुपये से बने एक मंजिला पंचायत भवन और 2.50 लाख रुपये से बने पंचायत स्टेज का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। अध्यक्ष ने पंचायत सड़क के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रत्येक महिला मंडल को पांच-पांच हजार रुपये की राशि दी गई। वहीं, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5,000 की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायक अभियंता पंचायत विपिन भलूनी, पंचायत प्रधान राजेंद्र चौहान, उप प्रधान रामलाल, रविंद्र गिरी, मस्तराम ठाकुर, फुलमा देवी, राजीव ठाकुर और कार्तिक डोगरा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें