फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम

Mon, 10 Apr 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस थाना के अंतर्गत छह अप्रैल को वजीर बावड़ी पुल के पास कुछ लोगों की ओर से प्रवीन कुमार के साथ मारपीट की गई। प्रवीन कुमार ने चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर के अनुसार प्रवीन कुमार निवासी डकोलढ के साथ छह अप्रैल रात 9 बजे वजीर बावड़ी पुल के पास कुछ लोगों ने मारपीट की। इसके बाद घायल प्रवीन कुमार को उपचार के लिए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में लाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
शिमला से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। उसे फोर्टिस अस्पताल में दाखिला करवाया गया लेकिन रविवार 4 बजे उसे दम तोड़ दिया। युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने 302 के तहत लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों को कहना है कि छह दिन होने के बाद भी रामपुर पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर शिवानी ने बताया कि प्रवीन कुमार का निजी अस्पताल फोर्टिस में इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार को युवक ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने 302 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कहा कि शव का आईजीएमएसी में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें