फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देशभक्ति गीतों ने किया मंत्रमुग्ध, कुलदीप शर्मा की नाटी पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। शिक्षण संस्थान सीजेड के वार्षिक समारोह जेनिथ में हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा द हारमनी ऑफ पाइन ग्रुप ने देशभक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत मां तुझे सलाम से हुई। कलाकारों ने करीब एक घंटे तक प्रस्तुति से समां बांध रखा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पुलिस बैंड के कलाकारों के साथ नाटी डाली। वहीं, समारोह में लोक गायक कुलदीप शर्मा ने हिमाचली नाटियों पर लोगों को खूब झूमाया। निरू चाले घूंमदे, रोहड़ू जाना मेरी आमिए, ठेकेदारनिए गीतों पर दर्शक खूब झूमे। समापन समारोह में रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने भी कुलदीप शर्मा के गीतों पर नाटी डाली। उससे पहले स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में मंच का संचालन मुनीश नंदन ने किया। समारोह के अंत में मोहन लाल ब्राक्टा ने छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें