फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गडेज में सतलुज का बढ़ा जलस्तर, सड़क के करीब पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर-कोयल-रामपुर सड़क से जुड़ीं पांच पंचायतों के ग्रामीणों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की पंचायत गडेज में डरोपा के साथ क्षेत्र में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नित्थर-कोयल-रामपुर सड़क के करीब पानी पहुंच गया है। यहां नदी सड़क के बिल्कुल साथ है और उपतहसील नित्थर की कई पंचायतों को जाने के लिए यह इकलौता मार्ग है। यह मार्ग पंचायत देहरा, नित्थर, दुराह, शिल्ली और लोट के दर्जनों गांव को जोड़ता है। रामपुर और दत्तनगर जाने वाले स्कूल और कॉलेज के बच्चे, नौकरीपेशा लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। इस समस्या को लेकर खबर भी प्रकाशित की गई थी। इसमें लोक निर्माण विभाग से यहां सुरक्षा दीवार लगाकर थोड़ा सा सड़क को उठाने की मांग की गई थी। इस बारे में विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। अब कभी भी यह सड़क जल मग्न हो सकती है। नदी का थोड़ा सा पानी भी बढ़ता है, तो पांच पंचायतों के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। गडेज पंचायत के प्रधान तारा सिंह कायथ ने कहा कि इस बारे में विभाग से बात की थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। बीते वर्ष 31 जुलाई को सतलुज नदी में बाढ़ आई थी। उस समय सड़क के ऊपर खेतों तक पानी आ गया था। प्रधान तारा सिंह कायथ ने कहा कि सड़क तक पानी पहुंचता है, तो विभाग से सड़क दुरुस्त करने की मांग की जाएगी अन्यथा पंचायत को ही कुछ करना पड़ेगा। यहां पर पहले भी पंचायत ने डंगा लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें