फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तुनन पंचायत के ग्रामीणों ने विधायक को बताईं अपनी समस्याएं

विज्ञापन
तुनन में आयोजित हिमाचल दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सड़क, बस सेवा और महिला मंडल भवन निर्माण के लिए उठी मांग
विज्ञापन


तुनन के लिए जल्द चलेगी बस सेवा : लोकेंद्र

हिमाचल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां, नशा मुक्ति का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। निरमंड उपमंडल की तुनन पंचायत में हिमाचल दिवस धूमधाम से मनाया गया। आंबेडकर जनशक्ति युवा मंडल गांवबील की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक लोकेंद्र कुमार ने की। तुनन पंचायत पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र सड़क, बस सेवा सहित अन्य मांगों से अवगत कराया और समाधान की मांग की। कार्यक्रम में तुनन पंचायत के प्रधान चंद्रा नेगी ने विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। उसके बीडीसी सदस्य नीना जोशी ने सड़क, बस सेवा और महिला मंडल भवन निर्माण की मांगें विधायक के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के दस महिला मंडलों ने भाग लिया। महिला मंडलों की सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। महिलाओं ने समाज को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। विधायक लोकेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद निपटारे का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनता विरोधी नीतियों को जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार झूठ बोलकर जनता के बीच आई, जिससे आज आम आदमी परेशान है। उन्होंने क्षेत्र के लिए रात्रि बस सेवा चलाने का भी आश्वासन दिया। भाजपा प्रवक्ता जिला कुल्लू दिलसुख ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की कथनी करनी में रात दिन का फर्क है। कांग्रेस के राज में अव्यवस्थाओं का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर भाजपा मंडल निरमंड अध्यक्ष नरोतम ठाकुर, समिति अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, महामंत्री जीवन चौहान, बृजलाल ठाकुर, गुरु दास जोशी, प्रेमकली, पुने राम, एरिक कायथ, कबीर ठाकुर, अतुल ठाकुर, युवा मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
- संवाद

तुनन में आयोजित हिमाचल दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें