फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छलावट गांव के ग्रामीणों को सड़क सुविधा की जगी उम्मीद

विज्ञापन
प्रस्तावित दलोट-छलावट सडक़ निर्माण को लेकर निरीक्षण करते विभिन्न विभागाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
. दलोट-छलावट सड़क का विभागों के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
विज्ञापन

. सड़क सुविधा न होने से दशकों से परेशानी झेल रहे किसान-बागवान और ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
आखिरकार छलावट गांव के ग्रामीणों को सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। दलोट-छलावट करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को लेकर विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द अन्य औपचारिकताएं पूरी कर दशकों बाद सड़क सुविधा मिलेगी। भड़ावली पंचायत के छलावट गांव के ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क सुविधा न होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों-बागवानों को भी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए भारी भरकम राशि खर्च करनी पड़ रही है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के निर्माण से न केवल गांव सड़क सुविधा से जुड़ेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी के अध्यक्ष तिलक राज खिमटा ने कहा कि दलोट से छलावट को जोड़ने वाली सड़क का विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण किया गया है। भड़ावली पंचायत के गांवों के विकास कार्यों के लिए ग्राम सुधार कमेटी शलाटी प्रयासरत है। सभी के सहयोग से विकास कार्यों में अमलीजामा पहनाने का हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर कानूनगो अशोक ठाकुर, वन विभाग के बीओ यदय सिंह, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सोनम नेगी, खंड कार्यालय रामपुर के कनिष्ठ अभियंता शीशी राम, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता भूप सिंह कायथ, विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता ठाकुर सेन ठाकुर, पटवारी राजेश कुमार, चांद, सुरेश रोथला, संजय कुमार, राजेंद्र और प्रदीप कायथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें