फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़वी गांव के पीड़ितों को हर संभव सहायता मिलेगी : रोहित ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई के बड़वी में अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर दुख साझा किया। साथ ही सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आग की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घरों का आग की चपेट में आना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। शिक्षा मंत्री ने प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावितों को तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा राहत नियमावली के तहत प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता करेगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें