फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बगीचे में सेब तोड़कर लौट रहे मजदूरों की गाड़ी पलटी, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झाकड़ी थाना के तहत थाड़ा में हुआ हादसा, जांच जारी
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
झाकड़ी में सड़क हादसे में एक नेपाल मूल के मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर घायल हो गए। यह हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे थाड़ा के पास हुआ। सभी मजदूर पिकअप से बगीचे में सेब तोड़कर लौट रहे थे। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नेपाल मूल के मजदूर प्रेम लाल, कैलाश, ललित, हरिलाल और जय लाल एक स्थानीय निवासी अनिल के रिश्तेदारों के बगीचे में सेब तोड़ने भगावट गए थे। सेब तोड़ने के बाद शाम को सभी मजदूर अनिल की पिकअप गाड़ी में सवार होकर अपने आवास की ओर लौट रहे थे। पिकअप के केबिन में चालक अनिल के साथ प्रेम लाल और हरिलाल बैठे थे, जबकि गाड़ी के डाले में कैलाश, ललित और जय लाल सवार थे। थाड़ा के पास पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढांक से टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसे में गाड़ी के डाले में बैठा जय लाल उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रेम लाल, कैलाश, ललित, हरिलाल और चालक अनिल घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को सराहन अस्पताल पहुंचाया। सराहन में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। मृतक जय लाल का पोस्टमार्टम रविवार को सराहन में किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें