फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिप पंचायत सचिवों के विरोध की संघ ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड(कुल्लू)। ग्राम रोजगार सेवकों का ग्रामीण विकास विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर जिला परिषद के पंचायत सचिवों ने विरोध जताया है। ग्राम रोजगार संघ ने इस विरोध पर आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवकों का ग्रामीण विकास विभाग मातृ विभाग है। ऐसे में उन्हें विभाग में ही समायोजित होना है। ग्राम रोजगार सेवक संघ प्रदेश अध्यक्ष मुनीष कुमार ने कहा कि सरकार को इन पंचायत सचिवों ने धमकी दी है कि यदि ग्राम रोजगार सेवकों को ग्रामीण विकास के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाता है, तो उसके विरुद्ध न्यायालय में जाएंगे, जो बिल्कुल निंदनीय है। वहीं, ग्राम रोजगार सेवकों ने किसी भी श्रेणी का विरोध नहीं किया है। सबकी अपनी-अपनी मांग है और अपनी मांग को सरकार और विभाग के समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें