फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गणतंत्र दिवस पर लूहरी परियोजना में फहराया तिरंगा

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर लूहरी परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने ली परेड की सलामी। स्रोत : परियोजना
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लूहरी परियोजना ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन बायल के प्रशासनिक भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने तिरंगा फहराकर की। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र गान का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। उन्होंने संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए लोकतंत्र की मूल भावना, कर्तव्य, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व पर बल दिया। गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत अंतर विभागीय तिरंगा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की टीमों ने मनमोहक देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें