फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा के बाद पटरी पर नहीं लौट पाई परिवहन व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
.तीन माह से दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीण आवाजाही करने झेल रहे परेशानियां
विज्ञापन

. चार ग्रामीण रूटों पर परिवहन निगम की बस सेवाएं पड़ी ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के दुर्गम और ग्रामीण इलाकों के ग्रामीणों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। आपदा के तीन माह बीतने के बाद परिवहन निगम की बस सेवाएं बहाल नहीं हो पाई हैं। इस कारण ग्रामीण, स्कूली बच्चे और कर्मचारी वर्ग परेशानी झेल रहे हैं। उपमंडल के चार ग्रामीण रूट अब तक बहाल नहीं हो पाए हैं। उपमंडल निरमंड में इस साल भारी बरसात ने काफी नुकसान पहुंचाया था। बरसात के कारण ग्रामीण सड़कों पर अभी भी वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। परिवहन निगम की चार बस सेवाएं भी बीते तीन माह से ठप पड़ी हैं। निगम की बागीपुल से ठारला, रामपुर-केदस, ऊरटू से शरशाह और सरपारा रूट पर निगम की बसें न चलने से ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। सड़क की हालत खराब होने के कारण अभी तक बस शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीण छोटे वाहनों में अधिक किराया खर्च कर सफर करने को मजबूर हैं। आपदा के कारण बागीपुल से ठारला सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। ऊरटू से लेकर शरशाह तक सड़क में अभी मलबा भी हटाया जाना बाकी है। ऐसे में बस सेवा लोगों को नहीं मिल पा रही। सीटू नेता देवकी नंद ने कहा कि आपदा के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं, लेकिन कई ग्रामीण रूट अभी भी बंद पड़े हैं। बस सुविधा से वंचित ग्रामीण सेवाएं शुरू करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने जल्द ही बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

जैसे ही लोक निर्माण विभाग से सड़क की क्लीयरेंस मिलेगी, तो इन रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। -स्वरूप चंद, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें