फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रशिक्षु छात्राओं ने सीखे आपात स्थिति में आग से निपटने के गुर

विज्ञापन
साई संजीवनी अस्पताल सोलन में आयोजित फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल के दौरान बचाव की जानकारी देते अ​ग्निश
विज्ञापन
साई संजीवनी नर्सिंग संस्थान में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रशिक्षु छात्राओं एवं स्टाफ की सुरक्षा जागरूकता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से साई संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड अस्पताल सोलन में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, सुरक्षा उपायों एवं बचाव तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा। मॉकड्रिल के दौरान फायर सेफ्टी टीम ने प्रशिक्षुओं को फायर सेफ्टी से संबंधित विभिन्न अलर्ट कोड्स की विस्तृत जानकारी दी गई। फायर ऑफिसर कैप्टन कमलजीत सिंह एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षुओं को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, आपातकालीन निकासी व्यवस्था और प्राथमिक बचाव उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीम ने आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने व तुरंत सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में अग्निशामक यंत्र के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। इसके अतिरिक्त विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा ज्वलनशील पदार्थों से सावधानी बरतने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी साझा किए गए। इस अवसर पर संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सविता अग्रवाल, चेयरमैन डॉ. संजय अग्रवाल, प्रधानाचार्य दिव्या वर्मा सहित समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।

साई संजीवनी अस्पताल सोलन में आयोजित फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल के दौरान बचाव की जानकारी देते अग्निश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें