तीन देवी-देवताओं के सानिध्य में मनाया मेला, लोगों ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी दलाश (कुल्लू)। दलाश के बशता में पारंपरिक मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी डाली। तीन देवी-देवताओं के सानिध्य में मेला आयोजित हुआ। मेले में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। वीरवार को मेले में क्षेत्र के स्कूलों के छात्र और छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोगों ने खूब मनोरंजन किया। मेले में भाजपा मंडल दलाश के पदाधिकारी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। मेले में लोगों को तरह-तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां भी देखने को मिली। वीरवार को मेले में दिनभर नाटियों का दौर चलता रहा। वहीं मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।
दलाश के बश्ता में आयोजित मेले में पहुंचे देवी देवता। संवाद