फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार का तीन साल का कार्यकाल निराशाजनक : कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का आरोप, किस बात का जश्न मना रही सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि मंडी के पड्डल मैदान में सरकार तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर किस बात का जश्न मना रही है। चुनाव से पूर्व जनता से की गई 10 बड़ी झूठी गारंटियों का वादा करने वाली सरकार कोई गारंटी पूरी नहीं कर पा रही है। सरकार का तीन साल का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सरकार की ओर से खोले गए दो हजार संस्थानों को बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने हिमाचल को 20 साल पीछे धकेल दिया है। आज तक के इतिहास में प्रदेश की सबसे निकम्मी सरकार सुक्खू सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के तीन साल के कार्यकाल की असफलताओं को लेकर जनता के बीच लेकर जाएगी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्य चल रहे हैं। सड़कों के बुरे हाल हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं भगवान भरोसे हैं। पशुपालकों को समय पर दूध का भुगतान नहीं मिल रहा है। स्कूलों में स्टाफ नहीं, पशु औषधालय, चिकित्सालय में स्टाफ का टोटा चल रहा है। आज हर वर्ग युवा, महिला, बुजुर्ग, कर्मचारी, पेंशनर सरकार की कार्यप्रणाली से खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कर्ज में डूबी कांग्रेस सरकार जन-पतन के तीन साल का जश्न मना रही है। एचआरटीसी का घाटा 2,200 करोड़ के पार, नौ हजार पेंशनरों का 500 करोड़ लंबित, कर्मचारियों के मेडिकल बिल और दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा नहीं। इसके बावजूद रैली के लिए 1500 बसें बुक करना जनता के साथ खुला विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को बिहार में प्रचंड जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पहले हिमाचल दौरे के लिए रामपुर विधानसभा से तीनों भाजपा मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता उनके भव्य स्वागत के लिए शिमला जाएंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा नड्डा का 12 दिसंबर की रात शिमला आगमन होगा। 13 दिसंबर को पीटरहॉफ ग्राउंड में भव्य अभिनंदन होगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ता और आमजन राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। 13 दिसंबर को भाजपा के नए राज्य स्तरीय कार्यालय का शिलान्यास और भूमि पूजन भी करेंगे। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का यह दौरा संगठन में नई ऊर्जा और नया संकल्प भरेगा। वर्ष 2027 चुनाव जीत का लक्ष्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें