रामपुर बुशहर। महिला एवं बाल विकास परियोजना रामपुर में पोषण भी-पढ़ाई भी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्रशिक्षण में गोपालपुर सर्किल, रामपुर सर्किल और गानवी सर्किल से कुल 85 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर की अध्यक्षता में शिविर का समापन हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पीपीटी, वीडियो प्रस्तुति और गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विषयों को सरल और रोचक ढंग से समझाया गया। प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास, पोषण सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने में सफल रहा। प्रशिक्षण के पहले दिन बच्चों की पढ़ाई के महत्व पर कार्यकर्ताओं को स्तृत जानकारी दी गई। दूसरे दिन पोषण से जुड़े आवश्यक और व्यावहारिक पहलुओं और तीसरे दिन पोषण भी-पढ़ाई अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।