फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को क्विज की प्रक्रिया और महत्व बताया

विज्ञापन
आनी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एनएसएस के स्वयं सेवी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में वीरवार को दोनों एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज-2027 के अंतर्गत मिशन मड कैंपेन आयोजित किया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवियों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के बारे में जानकारी दी गई। महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को क्विज की प्रक्रिया और महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की। यह अभियान दोनों एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. विजय कुमार और प्रो. सीमा के मार्गदर्शन एवं समन्वय में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक रूप से नियोजित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग जैसे राष्ट्रीय मंचों को युवाओं के विचारों, नेतृत्व कौशल एवं रचनात्मक क्षमता को अभिव्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने दोनों एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयं सेवियाें, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें