फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक: सूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)।
विज्ञापन

चौपाल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर चंदलोग-नेरवा जिला परिषद वार्ड से चुनाव लड़ चुके समाजसेवी बलबीर सूरी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनेक गांवों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विशाल और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र वाले चौपाल में आज भी लोग सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान बलबीर सूरी ने कहा कि जिला परिषद चुनाव के दौरान उन्होंने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और कई आवश्यक सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया। क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था बदहाल है और हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पुरानी एवं जर्जर बसों पर लोगों की निर्भरता बनी हुई है। पिछले कुछ वर्षों में करीब 36 बस रूटों के क्लब किए जाने से दूरदराज के गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें