फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनटीटी शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ सालों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों की प्राथमिकता के आधार पर हो तैनाती
विज्ञापन


भर्ती के लिए दो के बजाय एक वर्ष का डिप्लोमा भी हो स्वीकृत : यशवंती

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला(किन्नौर)। प्रदेश सरकार एनटीटी शिक्षकों की भर्ती कर रही है। इसमें आठ वर्षों से सेवाएं दे रहे एनटीटी शिक्षकों की अनदेखी हो रही है। सरकार इन शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इन शिक्षकों ने पूर्व से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को भर्ती में प्राथमिकता देने और दो वर्ष की बजाय एक वर्ष के डिप्लोमा को भी भर्ती के लिए स्वीकृत करने की मांग उठाई है। हिमाचल एनटीटी शिक्षक यूनियन (संबंधित सीटू) की महासचिव यशवंती नेगी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल सरकार एनटीटी शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हिमाचल सरकार की ओर से एनटीटी शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, जबकि प्रदेश में पिछले आठ सालों से एनटीटी शिक्षक अवैतनिक सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना काल में भी इन शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी दी और ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी। हिमाचल सरकार दो सालों का एनसीटीई संस्थान से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा को ही मान्यता दे रही है, जबकि प्रदेश में एक साल का डिप्लोमा लिए बहुत सारे कर्मचारी हैं। उन्होंने सरकार से मांग है कि एक साल वाले डिप्लोमा चाहे वो किसी भी संस्थान से किए हो, उसे प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बीते आठ वर्षों से स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को उनके अनुभव के आधार पर प्राथमिकता देने की भी मांग की। पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार से भी इस बारे में कई मर्तबा मांग रखी गई है, लेकिन किसी भी सरकार ने एनटीटी शिक्षकों के भविष्य की चिंता नहीं की। उन्होंने सरकार से इस भर्ती प्रक्रिया पूर्व से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को प्राथमिकता देने की मांग की। इस मौके पर किन्नौर यूनियन की प्रधान किरण नेगी, शीशला देवी, राधिका नेगी, रंजना कुमारी, कविता नेगी, सुमन नेगी, अंजली नेगी, गीता नेगी, रंजिता नेगी, आरती नेगी, डोल्मा नेगी, कलावती नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें