फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का बजट विकास की दिशा में दूरदर्शी : विजय चौहान

विज्ञापन
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य विजय चौहान
विज्ञापन
रोहड़ू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विकास और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट पेश किया है। यह बजट नए हिमाचल के निर्माण का सशक्त विजन बनकर सामने आएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल आज विकास की नई राह पर अग्रसर है। यह बात राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य विजय चौहान ने कही। विजय चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया है। मक्की और ऑर्गेनिक गेहूं पर एमएसपी, दूध व मत्स्य क्षेत्र में एमएसपी वृद्धि की गई है। किसान बोर्ड का गठन करने की योजना किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस पहल है। रोजगार के क्षेत्र में भी यह बजट आशाओं का आधार बनकर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें