ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के पास एंबुलेंस में स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया है। प्रसव करवाने पर एंबुलेंस कर्मियों की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। यह प्रसव सुबह करीब 6:00 बजे हुआ, जब निरथ से शिमला ले जाई जा रही एक गर्भवती महिला को ठियोग के पास प्रसव दर्द तेज हो गई। एंबुलेंस में तैनात आपात चिकित्सा कर्मी लवीता ने तत्परता दिखाते हुए चलती एंबुलेंस में ही डिलीवरी करवाई, जबकि चालक रिंकू ने वाहन को सुरक्षित संभाला। 19 वर्षीय महिला और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस कर्मियों की सराहना की है।