फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों की स्थिति अत्यंत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार जल्द ऋण माफ करें, वरना होगा जन आंदोलन : आप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश में किसान, छोटे व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। वर्तमान में देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष किन्नौर मनीष नेगी ने कहा कि प्रदेश में बदलते जलवायु हालात और लगातार हो रही प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे वे कर्ज में डूबते जा रहे हैं। वहीं छोटे व्यापारी ऑनलाइन खरीदारी, महंगाई और बाजार की असंतुलित प्रतिस्पर्धा के कारण अपने व्यवसाय को बचाने में असफल हो रहे हैं। मध्यमवर्गीय परिवार जो सदैव सरकार की रीढ़ माने जाते हैं, वे भी अब महंगाई, बेरोजगारी और लोन की किस्तों में पिस रहे हैं। मध्यमवर्गीय परिवारों की हालत भी लगातार बिगड़ रही है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां देश के बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज बिना शर्त माफ किए जा रहे हैं, वहीं देश का अन्नदाता किसान, अर्थव्यवस्था को जीवित रखने वाले छोटे व्यापारी और देश का सबसे बड़ा करदाता मध्यमवर्ग आज अपनी रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा है। प्रदेश का आम नागरिक आज दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। यह दोहरी नीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों के पांच लाख तक के फसल ऋण सहित अन्य कृषि ऋण तुरंत माफ करें। छोटे व्यापारियों के कारोबार से संबंधित लोन पर विशेष राहत दी जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें