फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसएफआई इकाई रामपुर ने प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया को किया सम्मानित

विज्ञापन
राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया को बधाई देते एसएफआई
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसएफआई इकाई रामपुर ने रामपुर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर मंगलवार को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 मिला है। एसएफआई रामपुर इकाई के सदस्यों ने डॉ. पंकज बसोतिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। रामपुर इकाई सचिव राहुल ने कहा कि प्राचार्य शिक्षा के क्षेत्र में कर रहे सराहनीय कार्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए मान्यता मिलना महाविद्यालय रामपुर सहित पूरे रामपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों के हितों और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है और ऐसे सम्मान शिक्षकों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें