फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में शुरू हुई योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी क्रांति : मनीष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। आम आदमी पार्टी के किन्नौर जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने पंजाब में शुरू हुई सेहत क्रांति योजना की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि इस योजना को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति माना जा रहा है। मनीष कुमार नेगी ने बताया कि राम राज्य की अवधारणा से प्रेरित इस योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अमीर-गरीब का कोई भेदभाव नहीं रखा गया है और न ही कोई आय सीमा तय की गई है। इसके दायरे में पंजाब के करीब 65 लाख परिवार आएंगे, जिससे करीब तीन करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों और हिमाचल प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया कि वे इस जनकल्याणकारी मॉडल को अपनाएं, ताकि आम जनता को बीमारियों के महंगे इलाज से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें